विधानसभा में डिजिटल पहल: राज्यवर्धन सिंह राठौड़
विधानसभा में डिजिटल पहल: राज्यवर्धन सिंह राठौड़
जयपुर। उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने राजस्थान विधानसभा में पूरी तरह डिजिटल माध्यम से भाषण देकर नई मिसाल पेश की। उन्होंने iPad से पेपरलेस स्पीच दी और सीधे डिवाइस से आंकड़े प्रस्तुत किए।
यह पहली बार रहा जब किसी मंत्री ने सदन में पूर्णतः डिजिटल तरीके से संबोधन किया। अपने भाषण के दौरान उन्होंने मुद्रित दस्तावेजों का न्यूनतम उपयोग किया, जिससे विधानसभा की कार्यवाही में डिजिटल कार्यप्रणाली को बढ़ावा मिला।
इस पहल को प्रशासनिक पारदर्शिता, दक्षता और आधुनिक तकनीक के उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Comments
Post a Comment