कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने भीलवाड़ा में की भाजपा कार्यकर्ताओं से स्नेहिल भेंट
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने भीलवाड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा परिवार की सदस्यता ग्रहण करवाने का आग्रह किया राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री और झोटवाड़ा से लोकप्रिय भाजपा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ जी शनिवार को भीलवाड़ा प्रवास पर रहे। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ जी ने इस दौरान यहाँ भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ताओं से स्नेहिल भेंट की और कुशलक्षेम जाना। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने भाजपा के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा परिवार की सदस्यता ग्रहण करवाने का आग्रह किया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन और भाजपा की डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में झोटवाड़ा समेत पूरे राजस्थान में हो रहे विकास कार्यों के लिए जनता ने कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ जी की प्रशंसा करते हुए आभार जताया