नए वर्ष 2024 के पहले दिन ईश्वर के आशीर्वाद से विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात पदभार ग्रहण किया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी , माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री जेपी नड्डा जी एवं राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में राजस्थान के सभी नागरिकों की खुशहाली और प्रदेश को समृद्ध बनाने की दिशा में अपना शत-प्रतिशत योगदान दूंगा। राजस्थान के लिए ये पांच साल बेहद महत्तवपूर्ण हैं, राजस्थान के हर एक ग्राम, हर एक घर, हर एक निवासी तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। - कर्नल राज्यवर्धन राठौड़