नीति भी स्पष्ट, नीयत भी साफ — परिणाम देता राजस्थान: राज्यवर्धन सिंह राठौड़
नीति भी स्पष्ट, नीयत भी साफ — परिणाम देता राजस्थान: राज्यवर्धन सिंह राठौड़
जयपुर। उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि राज्य सरकार की स्पष्ट नीति और पारदर्शी नीयत के कारण राजस्थान निवेश और औद्योगिक विकास में लगातार बेहतर परिणाम दे रहा है।
उन्होंने बताया कि सिंगल विंडो सिस्टम, पारदर्शी प्रक्रियाएं और निवेश-अनुकूल वातावरण के चलते प्रदेश में उद्योगों को तेजी से स्वीकृतियां मिल रही हैं।
राठौड़ ने कहा कि ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट’ के माध्यम से बड़े पैमाने पर निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं और MoU के क्रियान्वयन पर तेजी से कार्य जारी है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार उद्योग, युवा और रोजगार सृजन को प्राथमिकता देते हुए राजस्थान को देश का अग्रणी निवेश गंतव्य बनाने की दिशा में प्रतिबद्ध है।

Comments
Post a Comment