ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस में राजस्थान अग्रणी: राज्यवर्धन सिंह राठौड़

 

ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस में राजस्थान अग्रणी: राज्यवर्धन सिंह राठौड़

17 अरब से अधिक की अनुदान मांगें पारित

बेंगूड़ा/जयपुर। विधानसभा के बजट सत्र में उद्योग, युवा मामले एवं खेल विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि निवेश प्रक्रियाओं को सरल बनाने और नीतिगत सुधारों के कारण राजस्थान देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ है।

चर्चा के बाद सदन ने उद्योग विभाग की 17 अरब 53 करोड़ 05 लाख 98 हजार रुपये की अनुदान मांगें ध्वनिमत से पारित कर दीं।

मंत्री राठौड़ ने बताया कि सरकार ने ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ODOP) नीति लागू कर जिलों के उत्पादों को नई पहचान दी है। साथ ही लॉजिस्टिक्स पॉलिसी और RIPS 2024 (राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना) लागू कर उद्योगों की लागत घटाई गई है।

उन्होंने कहा कि डायरेक्ट लैंड अलॉटमेंट नीति के तहत 10 हजार एकड़ भूमि आवंटित की गई है। खेल क्षेत्र में भी राज्य ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

सरकार का लक्ष्य औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और प्रदेश को निवेश के लिए सबसे अनुकूल गंतव्य बनाना है।

Comments

Popular posts from this blog

Tributes to Bharat Ratna Atal Bihari Vajpayee on His 100th Birth Anniversary: Col Rajyavardhan Rathore

MLA Jhotwara,National Spokesperson BJP - Col Rajyavardhan Rathore

Col Rajyvardhan Rathore