समावेशी औद्योगिक विकास पर फोकस: राज्यवर्धन सिंह राठौड़
समावेशी औद्योगिक विकास पर फोकस: राज्यवर्धन सिंह राठौड़
जयपुर। बजट सत्र के दौरान उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने राज्य सरकार की समावेशी औद्योगिक विकास नीति को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य बड़े उद्योगों के साथ-साथ छोटे उद्यमियों, कारीगरों और स्थानीय व्यवसायों को भी समान अवसर प्रदान करना है।
राठौड़ ने बताया कि वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) जैसी पहलों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाई जा रही है। साथ ही डायरेक्ट लैंड अलॉटमेंट, आर्थिक कॉरिडोर और एक्सप्रेस-वे जैसी बुनियादी सुविधाएं निवेश आकर्षित करने में सहायक साबित हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता स्पष्ट नीति, प्रभावी क्रियान्वयन और पारदर्शिता के साथ संतुलित औद्योगिक विकास सुनिश्चित करना है।

Comments
Post a Comment