कक्षा कक्ष का निर्माण हो या पंचायत समिति भवन के निर्माण का काम, ग्रामीण क्षेत्र में कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ की बेहतरीन पहल
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने ₹5 करोड़ की लागत से पंचायत समिति झोटवाड़ा के नव भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ कर रहे दुर्जनियावास का सर्वांगीण विकास
कक्षा कक्ष का निर्माण हो या पंचायत समिति भवन के निर्माण का काम, ग्रामीण क्षेत्र में कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ की बेहतरीन पहल
झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दुर्जनियावास के सर्वांगीण विकास को आगे बढ़ाते हुए कैबिनेट मंत्री, राजस्थान सरकार और झोटवाड़ा से लोकप्रिय भाजपा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने ग्राम पंचायत दुर्जनियावास के लिए महत्वपूर्ण विकास कार्यों की घोषणा, शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। ग्राम पंचायत दुर्जनियावास में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के अतिरिक्त कक्षा कक्ष मय बरामदा निर्माण कार्य हेतु ₹10 लाख की राशि स्वीकृत की गई, जिससे विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षा के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने ₹5 करोड़ की लागत से पंचायत समिति झोटवाड़ा के नव भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।यह भवन स्थानीय प्रशासनिक कार्यों को सुदृढ़ और सुचारु रूप से संचालित करने में सहायक सिद्ध होगा।कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि दुर्जनियावास सहित समूचे झोटवाड़ा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनका प्राथमिक लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, बुनियादी ढाँचा और सामाजिक विकास के प्रत्येक आयाम में क्षेत्र को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए जनता ने कहा कि वाह साहब, आपके आने हमारा दुर्जनियावास चमकने लगा। आपका दिल से हार्दिक आभार
Comments
Post a Comment