‘AAA’ — आत्मबल, आत्मविश्वास और अनुशासन-गुरु पूर्णिमा समारोह पर कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का भावपूर्ण संबोधन

 

कोटपूतली : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कोटपूतली, जयपुर ग्रामीण में आयोजित विशेष समारोह में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा को नमन करते हुए एक गहरे भावपूर्ण और प्रेरक संबोधन दिया।

उन्होंने कहा कि “AAA” — आत्मबल, आत्मविश्वास और अनुशासन। ये तीन मूल्य जीवन को न केवल स्थिर बनाते हैं बल्कि उसे ऊंचाई भी देते हैं।

कार्यक्रम में श्रद्धेय शंकरानंद जी की उपस्थिति को उन्होंने ऊर्जा और राष्ट्रनिर्माण की दृष्टि का स्रोत बताया।

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने इस अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उस विचार को भी रेखांकित किया जिसमें उन्होंने कहा था, शिक्षकों को ‘वन प्लस वन’ के सेवाभाव के साथ काम करना चाहिए।

उन्होंने भारतीय शिक्षा मंडल के संगठन गीत को साझा करते हुए कहा, हम सभी का सामूहिक संकल्प है, भीतर जलता ज्ञानदीप जो, करे प्रकाशित विश्व गगन
एकलव्य से शिष्य बने हम, शिक्षक सब चाणक्य समान
विश्व गुरु के पद पर बैठी, माता पाए गौरव स्थान।

उन्होंने कहा, गुरु वह होता है जो आत्मा को छू ले, जीवन को दिशा दे और राष्ट्र को समर्पित नागरिक बना दे। जब गुरुजन, शिक्षक और समाज मिलकर युवा शक्ति को गढ़ते हैं, तभी विकसित भारत का सपना साकार होता है।

कार्यक्रम में सम्माननीय शिक्षाविदों, विद्यार्थियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गुरुजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही

Comments

Popular posts from this blog

Tributes to Bharat Ratna Atal Bihari Vajpayee on His 100th Birth Anniversary: Col Rajyavardhan Rathore

MLA Jhotwara,National Spokesperson BJP - Col Rajyavardhan Rathore

Col Rajyvardhan Rathore