मां भारती रक्षा में वीर गति को प्राप्त हुए सुरेन्द्र मोगा जी के साहस और बलिदान पर हमें गर्व है : कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

- कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने मंडावा, झुंझुनूं के गांव मेहरादासी निवासी अमर बलिदानी सुरेंद्र मोगा जी के पार्थिव देह के अंतिम दर्शन कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी
- मां भारती रक्षा में वीर गति को प्राप्त हुए सुरेन्द्र मोगा जी के साहस और बलिदान पर हमें गर्व है : कर्नल राज्यवर्धन राठौड़
- कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने अमर बलिदानी सुरेन्द्र मोगा जी के परिवारजनों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त की एवं उन्हें ढांढस बंधाया
सैनिक कल्याण मंत्री, राजस्थान सरकार कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले मंडावा, झुंझुनूं के गांव मेहरादासी निवासी अमर बलिदानी सुरेंद्र मोगा जी के पार्थिव देह के अंतिम दर्शन कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने सुरेन्द्र जी के शोक सतंप्त परिवारजनों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त की एवं उन्हें ढांढस बंधाया।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, सुरेन्द्र जी की वीरता, निष्ठा और मातृभूमि के प्रति समर्पण को कोटिशः नमन। उनके साहस और बलिदान पर हमें गर्व है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें
Comments
Post a Comment