कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के सतत प्रयासों से पूरा हो रहा सुगम आवागमन का संकल्प

कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ कैबिनेट मंत्री, राजस्थान सरकार
- कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के सतत प्रयासों से पूरा हो रहा सुगम आवागमन का संकल्प
- कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ जी के प्रयासों से भंभोरी से सबरामपुरा होते हुए सिंवार फाटक तक सड़क नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास हुआ
कैबिनेट मंत्री, राजस्थान सरकार और झोटवाड़ा से लोकप्रिय भाजपा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ जी के अथक प्रयासों से अब यात्रियों का सफर और भी आसान होगा। कर्नल राठौड़ जी के सार्थक प्रयासों से भंभोरी ग्राम पंचायत और सबरामपुरा ग्राम पंचायत से होते हुए सिंवार फाटक (वार्ड नंबर 45) तक ₹3.62 करोड़ की लागत से 6.50 किमी लंबी सड़क के नवीनीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के इस सराहनीय प्रयास के लिए जनता ने उनका हार्दिक धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है। इस सड़क के विकास कार्य से यात्रियों की यात्रा सुगम, सरल और सुरक्षित होगी।
Comments
Post a Comment