कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने स्वामित्व योजना के लाभार्थी के साथ साझा किए खुशी के पल 😊🏡✨

 

राजस्थान के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ जी ने आज स्वामित्व योजना के तहत संपत्ति कार्ड प्राप्त करने वाले दौसा तहसील, महेश्वरा कलाँ ग्राम पंचायत के हज्या का वास के बुजुर्ग नागरिक श्री बुद्धराम जी के खुशी के पल साझा किए।

श्री बुद्धराम जी के जीवन में खुशियों की लहर दौड़ गई है, क्योंकि 30 साल बाद उनका यह सपना सच हुआ है। स्वामित्व पट्टे के लाभार्थी श्री बुद्धराम जी ने अपनी संपत्ति पर कानूनी अधिकार प्राप्त किया, जिससे उनका आत्मविश्वास और संतोष बढ़ा है।

कर्नल राठौड़ जी ने कहा, “आज राजस्थान के हमारे ‘हज्या का वास’ गांव में बुजुर्ग श्री बुद्धराम जी की खुशी ने हम सबका दिल छू लिया। यह एक ऐतिहासिक पल है, और इस गांव में 25 और ऐसी कहानियाँ हैं। पूरे देश में लाखों गांवों है जिनके जीवन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने खुशियों से भर दिया है।”

इस पहल के जरिए राजस्थान में भी स्वामित्व योजना से लोग अपनी जमीन पर कानूनी अधिकार प्राप्त कर रहे हैं, जिससे उनका जीवन बदल रहा है और वे आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Tributes to Bharat Ratna Atal Bihari Vajpayee on His 100th Birth Anniversary: Col Rajyavardhan Rathore

MLA Jhotwara,National Spokesperson BJP - Col Rajyavardhan Rathore

Col Rajyvardhan Rathore