Atal Ji's dream is coming true under the visionary leadership of Modi Ji: Col Rajyavardhan Rathore

 

कैबिनेट मंत्री, राजस्थान सरकार कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने बुधवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय, जयपुर में सुशासन दिवस पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन और आदरणीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के कुशल नेतृत्व में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी समारोह में शिरकत की।

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, अटल जी ने जिस सशक्त और समर्थ भारत के निर्माण का स्वप्न देखा था, आज वह यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में साकार हो रहा है। आज श्रद्धेय अटल जी की जन्मजयंती है। आज भारत रत्न अटल जी के जन्म के सौ साल हो रहे हैं। अटल जी की जयंती का ये पर्व, सुशासन की हमारी प्रेरणा का भी पर्व है। अटल जी ने भारतीय राजनीति में शुचिता और सेवाभाव की परंपरा को नई ऊँचाई प्रदान की। देश को वैश्विक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। जनसेवा व राष्ट्र के सर्वांगीण विकास हेतु समर्पित उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणापुंज है।

Comments

Popular posts from this blog

Tributes to Bharat Ratna Atal Bihari Vajpayee on His 100th Birth Anniversary: Col Rajyavardhan Rathore

MLA Jhotwara,National Spokesperson BJP - Col Rajyavardhan Rathore

Col Rajyvardhan Rathore