Cabinet Minister Col Rajyavardhan Rathore inaugurated the Jaipur Jewellery Show
- कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने जयपुर ज्वेलरी शो का किया शुभारंभ
- जयपुर ज्वेलरी शो का भव्य आयोजन रत्न और आभूषण उद्योग की सर्वश्रेष्ठ पेशकश का सर्वोत्कृष्ट प्रतिनिधित्व है : कर्नल राज्यवर्धन राठौड़
राजस्थान सराकर में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने शुक्रवार को विश्व भर में अपनी खास पहचान बना चुके जयपुर ज्वेलरी शो का जेईसीसी, जयपुर में शुभारंभ कर उपस्थित गणमान्य जनों को संबोधित किया एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, यह भव्य आयोजन रत्न और आभूषण उद्योग की सर्वश्रेष्ठ पेशकश का सर्वोत्कृष्ट प्रतिनिधित्व है।
मुख्य अतिथि कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने आभूषण उद्योग से जुड़े उद्योगपतियों से आग्रह किया कि वे अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि आभूषणों के पीछे एक ऐसी कहानी गढ़नी चाहिए जिससे उपभोक्ता भावनात्मक रूप से जुड़ सकें। उन्होंने आभूषण उद्योग में कौशल विकास के महत्व पर भी जोर दिया। टूरिज्म के साथ ज्वेलरी को जोड़ना चाहिए साथ ही ऐसे और भी आयोजन होने चाहिए, जहाँ भारत के साथ साथ विदेश में रहने वाले लोग भी आयें और जहाँ पर यह काम होता है, जहाँ कारखाने हैं वहां देखें कि ज्वेलरी किस तरह से बनती है, कैसे काम होता है। इससे अच्छी मार्केटिंग होने के साथ बिक्री भी ज्यादा होगी और लोग भारत के हुनर, कला और यहाँ के प्राकृतिक संसाधनों की खूबियों को जान पाएंगे।
राज्य में लगभग 100 से अधिक कारखाने कार्यरत हैं। जयपुर में 300 से अधिक विभिन्न प्रकार के बहुमूल्य और अर्ध-कीमती रत्नों का प्रसंस्करण किया जाता है। यह क्षेत्र प्रमुख रोजगार सृजनकर्ता है, तथा ‘जेम बोर्स’ की स्थापना की योजना है, जिससे 1 लाख से अधिक रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। भारत के कुल रत्न एवं आभूषण निर्यात में राजस्थान का योगदान 17.5%, भारत के मीनाकारी आभूषण निर्यात में लगभग 90% तथा कुंदन आभूषण निर्यात में 60% है। जयपुर के सीतापुरा में 110.8 एकड़ भूमि पर फैले विशेष आर्थिक क्षेत्र में 154 इकाइयां हैं, जो 11,217 लोगों को रोजगार प्रदान कर रही हैं। आईआईजीजे आरएलसी सीतापुरा में स्थापित परीक्षण और प्रमाणन के लिए उन्नत अनुसंधान एवं केन्द्रों में से एक है।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, अप्रैल-जनवरी 2024 के दौरान भारत का रत्न और आभूषण निर्यात 26.3 बिलियन अमरीकी डॉलर रहा। देश की अर्थव्यवस्था में इसका योगदान 6–7% है तथा 4.3 मिलियन से अधिक लोगों को रोजगार मिला हुआ है। वित्त वर्ष 2023 में भारत के कुल व्यापारिक निर्यात में इस क्षेत्र का योगदान 9% होगा।
भारत दुनिया में सोने के आभूषणों का छठा सबसे बड़ा निर्यातक है, जबकि अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, रूस, सिंगापुर, हांगकांग, लैटिन अमेरिका और चीन इसके आयातक देशों में शामिल हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए भारत आभूषणों का सबसे बड़ा आयातक देश है, जो अमेरिकी बाजार की 16% मांग को पूरा करता है।
वित्त वर्ष 2023 में भारत का प्रयोगशाला में विकसित हीरे का निर्यात 27.8% बढ़कर 1678.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया।
Comments
Post a Comment