जन संवाद में कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने जनता से की विकास की बात
झोटवाड़ा के विकास के लिए जनता ने जताया कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का आभार

आज कैबिनेट मंत्री व झोटवाड़ा के जनप्रिय विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने जन संवाद के तहत क्षेत्र की जनता के साथ संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने जनता से झोटवाड़ा विधानसभा के विकास के संबंध में विस्तार से चर्चा की।
कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना देखा है। जन-जन के विकास से ही झोटवाड़ा व प्रदेश का विकास संभव है। भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए संकल्पित है।
जन संवाद में क्षेत्रवासी झोटवाड़ा में जारी विकास कार्यों से संतुष्ट नजर आए एवं उन्होंने कैबिनेट मंत्री व झोटवाड़ा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का आभार जताया है
Comments
Post a Comment